Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG News: तबाही मचाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में बिछाई गई इलेक्ट्रिक और ब्लास्टिंग वायर बरामद

Jagdalpur News: विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और नक्सलियों ने पहले ही मतदान व चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। इन हालातों में बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सलियों की आमदरफ्त बढ़ गई है। इसके साथ ही वे सुरक्षा बलों पर हमला करने की नीयत से जंगलों की खाक छान रहे हैं।

इधर सुरक्षा बल के जवान भी नक्सलियों ने लोहा लेते हुए शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने को लेकर लगातार मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। इसी बीच दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बल की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

Jagdalpur News:

बताया जाता है कि नक्सलियों ने आईईडी लगाने के लिए गड्‌ढा खोदा था, जिसे जवानों ने पहुंचकर पाट दिया, वहीं मौके से इलेक्ट्रिक व ब्लास्टिंग वायर भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ, बीएसएफ व जिला पुलिस बल की संयुक्त पार्टी शुक्रवार को एरिया डॉमिनेशन के लिए अरनपुर थाने से निकली थी। इसी बीच गश्त करते हुए पुलिस पार्टी पोटाली-नहाड़ी के बीच पहुंची, जहां उन्होंने मोड़ के पास सड़क के किनारे वायर देखा। वायर देखते ही पुलिस पार्टी चौकन्नी हो गई और वायर का पीछा करते हुए उन्हें सड़क पर एक बड़ा गड्‌ढा दिखाई दिया, जहां तक ये वायर बिछाया गया था।

जवानों ने मौके से वायर जब्त कर नक्सलियों द्वारा खोदा गया करीब डेढ़ फीट गहरा गड्ढा पत्थर व मिट्‌टी भरकर पाट दिया। जवानों के मुताबिक नक्सलियों ने ये गड्‌ढा आईईडी प्लांट करने के लिए खोदा था। मौके का निरीक्षण कर बम निरोधक दस्ता की टीम ने बताया कि करीब एक महीने पहले इस जगह पर गड्‌ढा खोदकर तार बिछाया गया था। मौके से पुलिस पार्टी ने 13 मीटर इलेक्ट्रिक वायर व 1 मीटर ब्लास्टिंग वायर बरामद किया है।

मालूम हो कि अरनपुर वही क्षेत्र है, जहां पिछले महीनों नक्सलियों ने एक बोलेरो वाहन को आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया था। इस घटना में 9 जवानों व एक नागरिक को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा था। अरनपुर का इलाका नक्सलियों कन आमदरफ्त वाला इलाका माना जाता है।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+